रैगर समाज नवनिर्माण महासमिति की साधारण सभा संपन्न
रैगर समाज नवनिर्माण महासमिति की कार्यकारिणी एवं साधारण सभा की बैठक शनिवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई ! बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अंजुरानी कराड़िया को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया !
महासमिति के जयपुर जिलाध्यक्ष सुरेश आलोरिया ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजुरानी कराड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की गत तीन वर्ष की गतिविधियों और आगामी कार्यकर्मो पर चर्चा की गई सभा में महासमिति के संरक्षक सेवानिवृत अति. पुलिस महानिदेशक पी. एन. रछौया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलचंद बिलोनिया, राष्ट्रीय महासचिव रामस्वरूप रातावाल, सह कोषाध्यक्ष रामदयाल सोनवाल, राष्ट्रीय सचिव रूपचंद रेहडिया, उपसचिव नेतराम तोणगरिया, प्रदेश सचिव रामावतार शेरसिया, जयपुर जिलाध्यक्ष कानाराम रैगर, दौसा जिलाध्यक्ष श्रवण लाल निचिया, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल दूडिया, प्रकाश शेरावत, इकाई अध्यक्ष युवराज मुण्डोतिया, गिरधारीलाल शेरसिया, रमेश कुमार जलुथरिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये ! इस अवसर पर महासमिति की पुनः निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजुरानी कराड़िया का सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एवं गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया !