सात लोगों ने भरे देहदान के संकल्प पत्र

bikaner samacharबीकानेर। बीकानेर में आज का दिन तब अविस्मरणीय हो गया जब संभाग मुख्यालय पर देहदान-महादान कार्यक्रम के तहत एक साथ सात लोगों ने देहदान के शपथ पत्र भरे। आयोजन सागर स्थित ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानन्दजी पुरोहित, संत सुबोधगिरीजी, बालकिया धोरा बाबा परमेश्वरदासजी, दिव्य ज्योति-जागृति संस्थान संत सोमानन्दजी, कपिल सरोवर सन्तशमित नाथजी के सान्निध्य और मुख्य अतिथि शहर भाजपा अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश आचार्य व जुगल राठी की अध्यक्षता में हुआ। अवसर वरिष्ठ बीजेपी नेता नारायण लाल सुथार को श्रद्धांजलि देने, मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के डा. जगदीश चन्द्र तनेजा की 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत को नमन कार्यक्रम का था।
श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति मंदिर के अध्यक्ष ईं. ओमप्रकाश सोनगरा ने छोटीकाशी डॉट कॉम को बताया कि संत सुबोधगिरीजी, धर्मचंद अरोड़ा, श्रीमती धर्मचंद अरोड़ा, सुरेश गौड़, अशोक माथुर, चिरंजीलाल शर्मा, मूलचंद सोनी ने देहदान घोषणा की। सभा में पुराना धार्मिक सामाजिक साहित्य भी लोगों ने भेंट किया। कार्यक्रम में प्रेमसिंह बलौदा, अनिल पाहूजा, त्रिलोकसिंह चौहान, परमानंद ओझा, ओमप्रकाश रांकावत, बाबूलाल खत्री, राजीव सुथार, अनिल जुनेजा, दातेंद्र कौर सैनी, निर्मला खत्री ने भी विचार रखे। सुनील पाहूजा ने 51 सौ रुपए समिति को भेंट किए। प्रभु के द्वार संस्थान ने 51 हजार रुपए का सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन अरविन्द ऊभा ने किया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!