बीकानेर, 1 मई। मजदूर दिवस पर सोमवार को सुथारों की गुवाड़ में पूर्व विधायक और मजदूर नेता स्वर्गीय मुरलीधर व्यास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित की। इनमें पेंटर नवीन, राजेश आचार्य, शबनम बानो, उषालता भाटी, आशा सोनी तथा बसंत व्यास आदि सम्मिलित थे। राजेश आचार्य ने पूर्व विधायक स्व. व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वे स्व. व्यास ने आजीवन मजदूर हित के लिए प्रयासरत रहे।
