अजमेर- 21वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा की केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक कल 7 मई को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी 23 जून से 26 जून तक लेह लद्धाख में आयोजित होने वाले तीर्थयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में मार्गदर्शक मा. इन्द्रेश जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा के साथ केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रदेशों के प्रभारी उपस्थित रहेगें। बैठक में यात्रा की तैयारियों, आवास, यातायात व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर चर्चा की जायेगी।
सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रियों हेतु नवीन योजना में बजट की घोषणा की मांग
भारतीय सिन्धु सभा के आग्रह पर राज्य सरकार द्वारा सिन्धु दर्शन यात्रा 2015 के लिये 200 तीर्थयात्रियों हेतु 20 लाख रूपये का बजट आवंटित किया गया था। उक्त बजट वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना में से प्रदान किया गया है, जिसके कारण वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना की शर्तें जो सिन्धु दर्शन योजना पर लागू करने से तीर्थयात्रियों को बजट का उपयोग नहीं हो रहा है।
सिन्धु दर्शन यात्रा अन्य तीर्थ यात्राओं से भिन्न तथा देश के सामरिक महत्व वाली तीर्थयात्रा है। सिन्धु दर्शन यात्रा काफी ऊँचाई वाली यात्रा है। इस कारण इस यात्रा पर 60 वर्ष की आयु आवश्यक होना, आयकर दाता जैसी शर्त बाधा उत्पन्न करती है। राज्य सरकार से मांग है कि बजट घोषणा में सिन्धु दर्शन यात्रा हेतु नवीन योजना में बजट की घोषणा की जाये।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी) मो.09414705705