घर-घर जाकर मंत्री देवनानी का घमण्ड चकनाचूर करेगें ब्राह्मण

क्रमिक अनशन भी किया जायेगा

1आज दिनांक 8-5-17 को सांयकाल 5 बजे पुष्कर रोड स्थित लाल घढिया पैलेस में ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें विभिन्न ब्राह्मण समाज के संगठन सम्मलित हुए। विगत एक माह पूर्व मंत्री देवनानी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी से उपजे विवाद एवं देवनानी द्वारा माफी नहीं मांगने की जिद्द पर अड़े रहने से उत्पन्न स्थित पर गम्भीरता से विचार विमर्श किया गया। गत एक माह से चल रहे समाज के आन्दोलन पर भी चर्चा की गयी। चर्चा में यह सभी ने एक मत से स्वीकार किया कि मंत्री देवनानी किसी भी तरह अपनी गलती को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। न ही राज्य सरकार द्वारा उनके विरूद्ध अभी तक कोई कार्यवाही की गयी है। समाज में प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक अपने खून से लिखे पत्र भी प्रेषित किये थे। विवाद का समाधान निकले इस हेतु सलेमाबाद निम्बार्काचार्य पीठ की शरण में भी समाज के बन्धु गये थे परन्तु ऐसा प्रतीत हो रहा है देवनानी को अपनी क्षमताओं पर अटूट विश्वास है। उन्होने विगत एक माह में समाज में फुट डालने के अनेक प्रयास किये। विभिन्न चौराहों पर अपने पार्टी के दो-चार ब्राह्मण पदाधिकारियों से स्वयं ने ही धन्यवाद प्राप्त करने के बैनर लगवायें।
बैठक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पण्डित सुदामा शर्मा ने कहा कि आन्दोलन को ओर अधिक तेज करने की दिशा में कुछ निर्णय लिये गये जिसमें पहला कार्यकर्ता घर-घर जाकर नागरिकों से सम्पर्क करेंगे व देवनानी के कृत्य की जानकारी पत्रक द्वारा दी जायेगी। इस विवाद का मूल कारण उनके द्वारा स्वयं को प्रोफेसर घोषित करने को लेकर है। उनके इस फर्जी उपाधी के विरूद्ध ब्राह्मण समाज के एक व्यक्ति ने माननीय उच्च न्यायालय में रीट पेश की थी। माननीय न्यायालय ने रीट की पत्रावली का अध्ययन कर प्रसंज्ञान ज्ञान लिया और देवनानी को लिखित में अपनी सफाई पेश करने का आदेश जारी किया। इस आदेश से वे बोखला गये है और बजाय अपनी डिग्री पेश करने के तरह तरह के बहाने बना रहे है। चूकि मामला न्यायालय में लम्बित है इसलिये समाज इस बारे में अधिक कुछ चर्चा नहीं करना चाहता। वे सचमुच के प्रोफेसर यदि है तो इसका निर्णय माननीय न्यायालय निर्णय कर देगा।
बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष बलराम शर्मा ने कहा कि सबसे पहले श्री देवनानी के घर जाकर ही इस घर-घर सम्पर्क अभियान की शुरूआत की जायेगी। इसके अतिरिक्त शहर में ई-रिक्शा के माध्यम से भी शहर के प्रत्येक वार्ड में जनसम्पर्क किया जायेगा। इस हेतु प्रत्येक वार्ड का एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा। यह भी तय किया गया कि शीघ्र ही समाज क्रमिक अनशन प्रारम्भ करेगा और यह अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक मंत्री का घमण्ड चकनाचुर न हो जाये।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला प्रकोष्ठ राजस्थान ब्राह्मण महासभा उपाध्यक्ष जयश्री शर्मा, आरक्षण मंच प्रदेश प्रभारी कैलाश शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डे, ओम प्रकाश पारीक, गौरव उपमन्यु शर्मा, ब्रजेश पाण्डे, लोकेश शर्मा, रवि शर्मा, अनुपम शर्मा, पं. दीनदयाल शर्मा, दयानन्द चतुर्वेदी, गौड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पण्डित गोविन्द प्रसाद शर्मा, प्रशांत नारायण शर्मा, राजेश जोशी, पण्डित जितेन्द्र शर्मा, रोशन शर्मा, दिनेश शर्मा, आशीष शर्मा, आलोक भारद्वाज, श्रीमती निर्मला शर्मा, पं. घनश्याम मिश्र, अभय मिश्र, अनुपम शर्मा, आकाश पारीक, अभिषेक पारीक, निर्मल शर्मा, सुनिल शर्मा, मेथिल ब्राह्मण समाज के सचिव शिव कुमार शर्मा, शशिकान्त शर्मा, आभा मिश्रा, कुसुम मिश्रा, संजीव चतुर्वेदी, रागिनी चतुर्वेदी, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज बन्धु शामिल हुए।

(सुदामा शर्मा)
अध्यक्ष
राजस्थान ब्राह्मण महासभा
जिला अजमेर
मो.9828279376

error: Content is protected !!