बैंकिंग अधिकारों पर जागरूकता का अनूठा कार्यक्रम

जयपुर, 17 जून, 2017
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गठित स्वायत संगठन बैंकिंग कोड्स एण्ड स्टेण्डर्ड बोर्ड ऑफ इण्डिया (बी सी एस बी आई) के प्रमुख कार्यकारी आनन्द अरारा द्वारा 18 जून, 2017 को किशनगढ़ के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल के सभागार में प्रातः 10ः30 बजे बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित किया जाएगा।
लोक संवाद संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में वंचित लोगों को सशक्त बनाने एवं बैंकिंग अधिकारों से जागरूक किया जाएगा। इस कार्यशाला में जयपुर से आने वाली नाटक मण्डली कलाकारों एवं कठपुतली शो के माध्यम से अनगिनत जनधन खातों के खुलने और वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी बनाने सम्बन्धी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।
इंटरएक्टिव कार्यशाला के दौरान आसपास के गांवों के गरीब, वंचित, मजदूर एवं महिला सहायता समूह के वर्ग के उपभोक्ता उपस्थित रहेंगे।

कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहकार
9414047744

error: Content is protected !!