
इस वर्ष फादर्स डे रविवार 18 जून 2017 को मनाया जायेगा| बच्चों के लालनपालन,परवरिश,शिक्षा आदि में मां के योगदान के साथ साथ पिता का योगदान भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होता है|निसंदेह पिता बालक के लिये एक सच्चा दोस्त,पथ प्रदर्शक,गाइड एवंगुरु भी होता है|हर पिता अपने बेटे बेटियों को जीवन में आने वाली बाधाओं का सामना करने के काबिल बनाता है औरउनकी शिक्षा के लिये भरपूर प्रयास करता है | पिता ही अपने बच्चों को अच्छे-बुरे का भेद समझाता है|हर पिता अपने खुद की सुख,सुविधाएँ का त्याग कर अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने बच्चों की प्रतेयक डिमांड को पूरा करने का हर संभव प्रयास करता है|निसंदेह हम सभी के जीवन निर्माण में हमारे पिता का योगदान अमूल्य है|किसी ने सही ही कहा है कि ‘पिता भगवान् के दुवारा भेजे गये धरती पर देव दूत ही होते हैं’|हमारी संस्क्रति में तीन प्रकार के ऋण यथा राष्ट्रऋण,पित्रऋण और गुरु ऋण का उल्लेख किया जाता है एवं हर इन्सान से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने सुक्रत्यों से इन तीनों ऋण से ऊऋण होने का भरपूर प्रयास करें|सच्चाई तो यही है कि बच्चें अपने पिताजी के कर्ज से अपने आपको कभी भी मुक्त नहीं कर सकते हैं |हम सभी को पित्रऋण को चुकाने के लिये हर मुमकिन कोशिश करनी चाहिए तथा अपने पिताजी की सुख-सुविधाओं का ध्यान रख उनकी देख भाल करनी चाहिए| फादर्स डे या पिता एवं पितृ तुल्य डे केवल पिताजी का ही नहीं वरण दादाजी,नानाजी पडदादाजी,पडनानाजी एवं समस्त पितृ तुल्य स्वजनों,मित्रों एवम् समस्तपरिचितों के प्रति सम्मान-आदर व्यक्त्त करने का दिवस है| दुनियांभर में फादर्स डे पर सभी वर्गों के स्त्री-पुरुषयानि युवक-युवतियां,बेटे-बेटियां, प्रोढ़ स्त्री-पुरुष अपने बुजुर्ग पिता और समस्त पितृ तुल्यों के प्रति उनकी सेवाओं,योगदान,मार्गदर्शन को याद कर अपना आभार और क्रतज्ञता व्यक्त्त करते हैं | फादर्स डे पर स्वजन अपने पिताजी एवम् पितृ तुल्य व्यक्तियों को बाहर सैर सपाटे के लिये ले जाते हैं तथा उनके साथ समय बिता कर उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि आप अकेले नहीं हैं हम सभी बच्चें आपके साथ है तथा आपकी सेवा सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है| फादर्स डे पर बच्चें, चाहे वे कहीं भी हो उन्हें उपहार भेज कर इस बात की शपथ लेते हैं कि वे सभी उनके प्रति अपने सभी कर्तव्यों को जीवन पर्यन्त पुरी निष्ठा के साथ पूरा करेगें |
प्रस्तुतिकरण—जे.के.गर्ग