रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाना दलितो का सम्मान

IMG-20170619-WA0109नोखा 19 जून । एनडीए द्वारा बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को देश का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाना दलितो का सबसे बड़ा सम्मान है । ये विचार सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग प्रमुख राजस्थान व सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा राजस्थान बिहारीलाल बिश्नोई ने आज प्रेस को जारी बयान में प्रकट किये । श्री बिश्नोई ने कहा कि माननीय रामनाथ कोविंद दलित वर्ग के होने के साथ-साथ किसान है और इस प्रकार वे समूचे राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि है । श्री बिश्नोई ने रामनाथ कोविंद से पूर्व में मुलाकात का स्मरण करते हुए कहा कि वे सच्चे पर्यावरण प्रेमी भी है । श्री कोंविद के राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।

1 thought on “रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाना दलितो का सम्मान”

Comments are closed.

error: Content is protected !!