अजमेर भारतीय जनता पार्टी व जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे माननीय श्री सुंदर सिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान समारोह इस बार आगामी 23 जून 2017 को जवाहर रंगमंच,अजमेर में सायं 4:00 से 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा ” राष्ट्र धर्म एवं कर्तव्य ” विषय पर व्याख्यान माला का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुनराम मेघवाल रहेंगे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री माननीय श्री वासुदेव देवनानी रहेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के गृह मंत्री माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया करेंगे इस कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के माननीय माननीय जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कल दिनांक 19 जून 2017 सोमवार को स्थानीय एंबेसी होटल में आहूत की गई बैठक में आगामी कार्यक्रम से संबंधित सभी व्यवस्था पक्षों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया दी की गई साथ ही इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्त्ता व आमजन व्याख्यानमाला को सुनने हेतु पहुंचे इस हेतु सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई बैठक को संबोधित करते हुए माननीय श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सुंदर सिंह जी भंडारी एक ऐसा व्यक्तित्व रहे हैं जिनसे आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती रहेगी उन्होंने सुंदर सिंह जी भंडारी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सादा जीवन जीते हुए किस प्रकार से संगठन का कार्य किया जाता है इसकी प्रेरणा माननीय भंडारी जी के जीवन से मिलती है बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने बताया कि माननीय श्री सुंदर सिंह जी भंडारी एक कर्मशील और कुशल संगठनकर्ता थे जिनके मार्गदर्शन में पार्टी जनसंघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी का सफर तय किया है और अनेकों कार्यकर्ता इस दौरान माननीय सुंदर सिंह जी भंडारी के कला कौशल से निर्मित हुए हैं
बैठक में नगर निगम के महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि यह कार्यक्रम एक प्रेरणादाई अवसर है जिसमे सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेकर उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए बैठक में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के जिला महामंत्री श्री जय किशन पारवानी ,रमेश सोनी ,नगर सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेश जैन , पूर्व सांसद श्री रासा सिंह जी रावत, पूर्व भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री तुलसी सोनी, जिला पदाधिकारी श्री राजेश घाटे, अमृत नाहरिया, दीपेंद्र लालवानी ,तिलक सिंह रावत, रविंद्र जसोरिया, राजेश घंटे, श्रीमती विनोद कंवर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री रश्मि शर्मा,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विनीत पारिक , मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार ललवानी,योगेश शर्मा,बलराज कच्छावा, हितेश डाबरिया,राजीव भारद्वाज , गौतम राज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे