आज दिनांक 25- 06- 2017 को यूनाइटेड अजमेर का स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम आगरा गेट ,बालाजी मंदिर के सामने सुबह छह बजे से नौ बजे तक आयोजित किया गया ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज आगरा गेट व आस पास के रिहायसी क्षेत्र के नागरिको ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हो कर अपने बचपन की यादों को ताज़ा किया।
यूनाइटेड अजमेर के प्रवक्ता सुशील पाल और रोहित कुमार छिपा के अनुसार आज के कार्यक्रम की शुरुआत बोरी रेस से हुई , कन्या वर्ग , स्त्री वर्ग व पुरुष वर्ग में रेस खिलवायी गयी । इस के बाद , टायर रेस,करवायी गयी।
तत्पश्चात फ़िट्नेस जिम के परीक्षित जी व जन्मजय द्वारा ऐरोबिक्स , जुम्बा और बोकवा करवाया गया ।
ऐरोबिक्स के वॉर्म अप के बाद सभी नागरिक बंधुओंने सतोलिया , क्रिकेट , फ़ुट्बॉल , लट्टू व कंचे खेले ।
आज के कार्यक्रम की विशेषता रही तीन टाँग वाली रेस ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वस्थ अजमेर समिति के सदस्यों यथा संजय टाक , नरेंद्र टांक , , अंकुर मित्तल , विपुल खंडेलवाल ,संदीप तंवर,आनंद अरोरा, सर्वेश्वर जी बंसल,मीना त्यागी, बिमला नागरानी, विमल नागरानी, आलोक शर्मा, सुप्रभात बियानी , अभिषेक जि जैन निशित ,सन्नी आदि का सक्रिय योगदान रहा । इनके अलावा श्री स्वीट्स एंड नमकीन , वीनस होटल, राज एडवरटाइजिंग, शरद सोनी आदि का आयोजन में सहयोग रहा।