दरगाह परिसर में खाना, कपड़े आदि वितरित किये

united ajmerआज दिनांक 25 -06-2017 को यूनाइटेड अजमेर के सतत चल रहे कार्यक्रम ‘भाईचारे का सेतु ‘ के अंतर्गत अजमेर दरगाह परिसर में ज़रूरतमंद साथी नागरिकों को खाना , कपड़ा , फल व बिस्कुट सेवा दी गयी । यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज एक पहल संस्था व मनोज शारदा जी के सहयोग से अजमेर दरगाह परिसर में 200 से ज़्यादा व्यक्तियों को खाना कपड़े, फल, बिस्किट, आदि वितरित किये गये।प्रवक्ता सुशील पाल और रोहित छीपा बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत श्री श्याम सुंदर शरण देवाचार्य थे ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्नवर चिश्ती , नितिन शर्मा , शिवराज सिंह पलाड़ा, शिवसिंह शेखावत , ख़ालिद , रामू भाई , आलोक भाई ,आनंद अरोरा ,सर्वेश्वर अग्रवाल , संजय टाक , संजय माहेश्वरी , विपुल खंडेलवाल, हिमांशु माथुर का सहयोग रहा ।

error: Content is protected !!