जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर की बैठक श्रीमान राधा मोहन चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवम् सेशन न्यायाधीश),बीकानेर की अध्यक्षता में दिनांक 29.06.2017 को अवकाशागार में अन्य अधिकारीगण के साथ आयोजित की गयी। इस बैठक में जिला कलेक्टर श्री अनिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री सवाई सिंह गोदारा, श्री अजय सिंह न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्रीमती अलका शर्मा, न्यायाधीश श्रम न्यायालय, श्री सतपाल सिंह शेखावत, लोक अभियोजक, श्री रविकांत वर्मा, अध्यक्ष बार संघ व श्री रामअवतार सोनी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित हुए। इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत 6 (छ) प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जिनमें प्रतिकर राशि 29,50,000 (उन्नतीस लाख पचार हजार रूपये मात्र) की राशि स्वीकृत की गयी एवम् निःशुल्क विधिक सहायता हेतु प्राप्त 3 प्रार्थना पत्रो में अधिवक्ता की नियुक्ति की जाकर विधिक सहायता प्रदान की गयी, जिनमें से दो न्यायिक अभिरक्षा में है।