वरिष्ठ अध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगी परीक्षाः विज्ञान व हिन्दी की परीक्षाएं आयोजित

bikaner samacharबीकानेर, 1 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (मा.शि.) प्रतियोगी परीक्षा के एच्छिक विषयों की परीक्षा की श्रृंखला में शनिवार को विज्ञान एवं हिन्दी की परीक्षाएं आयोजित हुईं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने बताया कि पहली पारी में प्रातः 9 से 11ः30 बजे तक 7 केन्द्रों पर विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 1 हजार 728 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1 हजार 161 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार उपस्थिति का प्रतिशत 67.19 रहा। इसी प्रकार दूसरी पारी में दोपहर 3 से सायं 5ः30 बजे तक 24 केन्द्रों में हिन्दी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 7 हजार 110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4 हजार 954 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इस परीक्षा में 69.68 प्रतिशत विद्यार्थी मौजूद रहे। भाकर ने बताया कि रविवार को प्रातः 9 से 11ः30 बजे तक पहली पारी में 6 केन्द्रों पर अंग्रेजी तथा दोपहर 3 से 5ः30 बजे तक दूसरी पारी में 27 केन्द्रों पर सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!