फ़िरोज़ खान
बारां 04 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी तरूण कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताया। जिला महासचिव कैलाष जैन ने बताया कि इस दौरान प्रदेष उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया, आईटी सेल के प्रदेष प्रभारी दानिष अबरार, अभाव अभियोग प्रकोश्ठ क प्रदेष अध्यक्ष क्रान्ति तिवारी, बारां जिला सह प्रभारी नईमुद्वीन खान, सचिव समृद्व षर्मा, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए तरूण कुमार ने बताया कि श्री तरूण कुमार को हाल ही में श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाए जाने के बाद उनका राजस्थान में प्रथम दौरा है। इसमें सर्वप्रथम कोटा संभाग का चयन उनके द्वारा किया गया है। कल कोटा षहर, देहात एवं बूंदी जिले की बैठकें लेने के उपरान्त आज बारां जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचे है।
उनके यहां आने का मुख्य उद्वेश्य कांग्रेस पार्टी पोलिंग बूथ पर किस तरीके से मजबूत होगी, उसे वैचारिक तौर पर मजबूत करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि पोलिंग बूथ पर ही लड़ाई लड़ी जा सकती है। आने वाले समय में राजस्थान प्रदेश एवं उनको आवंटित क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वह कार्य करेंगे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुुए श्री तरूण कुमार ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान सहित देष भर में भाजपा शासन के दौरान किसान आत्महत्याएं कर रहे है वह बेहद दयनीय स्थिति है तथा किसानों एवं आमजन के हितों के विरूद्व यह सरकार काम कर रही है। सरकार किसान की मदद की ओर हाथ नही बढ़ा रही है। देश का अन्नदाता परेशानी के दौर से गुजर रहा है और किसानों, मजदूर, पिछडे वर्ग, बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने, उनके हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हमेषा संघर्शरत रहेगी।
उन्होनें कहा कि आज सम्पूर्ण भारत देष व विदेषों में मोदी जी द्वारा बडे-बडे भाशण दिए जा रहे है। इसके स्थान पर मोदीजी को चाहिए कि देष की जनता के हितों के लिए अच्छी नीति, योजनाएं बनावे। आज भाजपा के कुषासन से प्रत्येक वर्ग आहत है। पहले नोटबंदी के कारण आमजन को परेषानी का सामना करना पड़ा अब देष में जीएसटी आ गया है। सरकार द्वारा जबरन जनता पर इसे थोपा जा रहा है। कांग्रेस के षासन के दौरान श्रीमती सोनिया गांधी, श्री मनमोहन सिंह द्वारा 18 प्रतिषत पर जीएसटी को लेकर आए थे, आज भाजपा सरकार 28 प्रतिषत पर जीएसटी को लेकर आयी है। आज जीएसटी का सम्पूर्ण भारत देष में विरोध किया जा रहा है।
कपड़ा व्यापार करमुक्त था उसे टेक्स की श्रेणी में ला दिया गया है तो फिर पेट्रोल, डीजल को भी जीएसटी में क्यों नही लाया जा रहा है। उन्होनें कहा कि जनता को राहत देने का कार्य सरकार को करना चाहिए। देष की जनता 56 इंच के सीने वाले मोदी से पूछती है कि जो हमारे देष के जवान मर रहे है, हमारे किसान भाई आत्महत्याएं कर रहे है उनके लिए सरकार लाभप्रद नीतियां बनाए। लेकिन सरकार किसानों पर गोलियां चला रही है। जब कांग्रेस के नेता पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाते है तो उन्हें रोका जा रहा है।
श्री तरूण कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान, जनता, बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाने तथा उनके हितों के लिए कांग्रेस पार्टी कभी पीछे नही हटी तथा ना ही आने वाले समय में पीछे हटेगी।