सुधासागर महाराज ससंघ का विहार किशनगढ़ की ओर

Untitledमदनगंज-किशनगढ़। आचार्य 108श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि पुंगव 108श्री सुधासागर महाराज ससंघ का सांगानेर जयपुर से मंगलमयी विहार किशनगढ़ की ओर हो रहा है। श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि संसघ ने मंगलवार को रामपुरा हुटी में आहार चर्या करने के पश्चात झाग की ओर विहार किया। रात्रि विश्राम झाग करने के बाद प्रात: मोजमाबाद की ओर विहार होगा। धर्मनगरी किशनगढ़ में ससंघ का प्रवेश 8 या 9 जून को होगा। छाबड़ा ने बताया कि विहार में साथ चलने के लिए सिटी रोड स्थित आदिनाथ मंदिर से प्रात: 4 बजे और सांय 4 बजे वाहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विहार में किशनगढ़ से पंचायत के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, मंत्री कैलाशचंद पहाडिय़ा, संयुक्त मंत्री सुशील अजमेरा, महेन्द्र पाटनी, अजित दोषी, विकास पाटनी, गौरव पाटनी, राजकुमार चौधरी, राजेश पाटनी, मुकेश पाटोदी, रमेश गंगवाल, हेमन्त छाबड़ा, सुनिल जैन, सुरेश कासलीवाल, महेन्द्र गंगवाल, राकेश पाटनी, पवित्र बडजात्या, राकेश काला, संदीप गंगवाल, राकेश गंगवाल, अजय गंगवाल, विजय गंगवाल, रितेश पहाडिय़ा, धीरज गंगवाल, अंकुर पाटनी, अनिल पाटनी, राहुल जैन, अंकित जैन, अरूण जैन, पंकज गंगवाल, शानू गंगवाल आदि समाज बंधु साथ चल रहे है।

विकास छाबड़ा
प्रचार व प्रसार मंत्री, श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत, किशनगढ़

error: Content is protected !!