महावीर इंटरनेशनल ने पीबीएम में वितरित किए बेबी किट

20170704_110958बीकानेर 04 जुलाई 2017। महावीर इन्टरनेशल एपेक्स के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को पी.बी.एम हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग में हाईजनिक बेबीकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्योगपति सुमति लाल बांठिया थे। अध्यक्षता पूर्णचंद्र राखेचा ने की विशिष्ट अतिथि पार्षद शिव कुमार रंगा थे।
महावीर इन्टरनेशल के सचिव राजेन्द्र जोशी ने बताया कि मंगलवार को पी.बी.एम हॉस्पीटल के प्रसूती विभाग में नवजात शिशुओं की माताओं को एक सौ से अधिक हाईजनिक बेबीकिट वितरण किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बांठिया ने कहा कि पूरे देश में संस्था की चार सौ अधिक शाखाएँ हैं और गत 42 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बेबीकिट वितरण का कार्य पूरे देश में महावीर इन्टरनेशल ही करता है। बाठियाँ ने कहा कि नवजात शिशुओं के लिए यह बहुत उपयोगी है।
कार्यक्रम अध्यक्ष चन्द्र राखेचा ने कहा कि संस्था का स्थायी सेवा कार्य होने के कारण भविष्य में भी जरूरत होने पर वितरण किए जाऐंगे।
मंगलवार को संस्था की ओर से मूकबधिर विद्यालय में बच्चों को बी.के. खन्ना की देख रेख में भोजन भी करवाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कपूर, डॉ. मुकेश बेनीवाल, महिला विंग की अध्यक्ष सुमन जैन, प्रभा बांठिया, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र जैन ,पूर्व अध्यक्ष मालेश जैन, गौरी शंकर जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

-मोहन थानवी

error: Content is protected !!