फ़िरोज़ खान
सीसवाली 4 जुलाई । फायर करने के आरोपी चाचा राधेश्याम मीणा को सम्बंधित न्यायालय में पेश किया जहां से 6 जुलाई तक पीसी रिमांड पर लिया गया । थानाधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर पिस्टल व कारतूस बरामद किया जावेगा । ज्ञात रहे कि थाना क्षेत्र के भेरूजी मुण्डली गांव में दोनों सगे भाइयों नरोत्तम व राधेश्याम में भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद के चलते चाचा ने भतीजे मोनू मीणा पर रविवार को दोपहर 12 बजे करीब पिस्टल से फायर कर दिया । जिसमें उसने कूलर के पीछे गुसकर जान बचाई थी । और गोली मोटरसाइकिल पर लगी थी । घटना से गांव में सन्नटा छा गया था ।