युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाया गुरूपूर्णिमा पर्व

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां, 9 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरू पूर्णिमा पर्व उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेष केरवालिया की अगुवाई में गुरूओं का सम्मान किया। युवा नेता दिलीप षाक्यवाल ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुश्पांजलि अर्पित की एवं गुरू का माल्यार्पण कर श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष केरवालिया ने कहा कि जिस प्रकार एक कुम्हार साधारण मिट्टी को गूंथकर मटकी बनाता है और उसे पानी पीने योग्य बनाता है। उसी प्रकार एक साधारण बालक को षिश्य के रूप में निर्मित कर अच्छा नागरिक बनाने वाले गुरू ही होते हैं। युवा नेता तपेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यकम में रामनिवास नागर, निर्मल सलावदिया, रोहित गुर्जर, ओमप्रकाष अमलावदा, हिमांषु दुबे, नरेंद्र गुर्जर, चंदू गोस्वामी, अक्षय मंडिया, रवि नागर, षुभम गुर्जर, ललित तलावड़ा, गौरव निमोदा, विषाल पारीक, सत्तू गुर्जर, सुदिष डागर, युवराज ओझा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!