हेमराज मीणा ST मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

Untitledफ़िरोज़ खान
बारा। 9 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने बारा जिले के किशनगंज शाहबाद के पूर्व विधायक एवं ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सफलतापूर्वक कार्य करने वाले हेमराज मीणा को मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी हैl इस पद के लिए राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय संगठन से हेमराज मीणा के नाम की सिफारिश की थी। फलस्वरुप मीणा को उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से हाडोती संभाग ही नहीं समूचे राजस्थान तथा देश के अन्य राज्यों में स्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि किशनगंज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सन 90 से 92 तक तथा 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हेमराज मीणा के कार्य से क्षेत्रवासी नहीं अपितु संभाग स्तर पर उनकी प्रशंसा होती रही हैl मीणा ने सन 1974 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में जुड़कर सामाजिक कार्यों की प्रारंभिक शुरुआत की। इसके उपरांत उनकी कार्यप्रणाली तथा मुख्य वक्ता होने से राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी प्रबल शुरुआत हो गई थी। दो बार विधायक रहने के अलावा मीणा ने किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी बेहतर पहचान बनाई इसके अलावा उन्होंने भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री पद पर रहकर भी संगठन के लिए मजबूत कार्य किया। पूर्व विधायक हेमराज मीणा पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा से तत्पर रहे हैं फिर उन्होंने कभी भी यह नहीं देखा कि कार्य जिला स्तर का है या प्रदेश स्तर का। जब संगठन ने उनको भाजपा के बारा जिले का मंत्री पद बनाकर दायित्व सौंपा। उन्होंने इस पद पर रहकर भी संगठन को अपेक्षाकृत बेहतर मजबूती प्रदान की। खास बात यह रही कि हेमराज मीणा को भाजपा संगठन ने जहां पर भी जिस जगह पर भी जिम्मेदारी सौंपी उसको उन्होंने चुनौती समझकर निर्वहन किया। परिणाम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उनको सन 2015 में सौंपी गई जिसके तहत उन्होंने राजस्थान भर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा कि गांव गांव ढाणी ढाणी में पेठ बनाईl परिणाम यह रहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस मोर्चा से काफी संबल प्रदान हुआ। मीणा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए उनके कार्यकाल में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में ST मोर्चा के तीन बड़े आयोजन आहूत किए गए जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे तथा मोर्चा के लाखों कार्यकर्ता उपस्थित थेl इस आयोजन की सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने हेमराज मीणा की पीठ थपथपाई और कहा कि पार्टी संगठन के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता हमेशा रहेगी। इतना ही नहीं राजस्थान में जब मीणा एवं मीना विवाद को सुलझाने में भी मुख्यमंत्री ने हेमराज मीणा को जिम्मेदारी सौंपी थी जिसके परिणाम भी सुखद रहे। मीणा ने इस विवाद को समाप्त करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए भी मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने उनकी तारीफ की। भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हेमराज मीणा हाडोती संभाग के चिरपरिचित नेता रहे हैं उन्होंन आपातकाल के दौरान 11 माह जेल में बिताए । जब उनकी आयु केवल मात्र 18 वर्ष की थी किंतु राजनीतिक ललक और उनकी दृष्टि इच्छाशक्ति ने उनको कहीं भी नहीं झुकने दिया। इसके अलावा मीणा किसान आंदोलन के समय जेल में बिताए

error: Content is protected !!