फ़िरोज़ खान
बारां, 9 जुलाई। राजस्थान युवा बोर्ड युवा मामले एवं खेल विभाग के सदस्य सचिव ने प्रदेश में युवा विकास कार्यक्रमों के जिला प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसमें कोटा व बारां जिले का प्रभारी युवा बोर्ड सदस्य प्रदीप मेरोठा को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति आदेष में संबंधित जिला सचिव को निर्देष हैं कि वे अपने जिले में होने वाले युवा विकास कार्यक्रमों में नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रदीप मेरोठा को भी आमंत्रित करेंगे।