इंडिया मोटर्स चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद् के सदस्यों ने राहगीरों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। राजस्थान मध्य प्रांत के प्रकल्प प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्रालय में सलाहकार वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने ट्रैफिक के सिग्नल और साइन की भाषा को रोचक तरीके से समझाया। इससे पूर्व उप अधीक्षक यातायात पुलिस प्रीति चौधरी ने रोड़ सिग्नल में प्रयुक्त होने वाले तीन रंगों के दीपकों को प्रज्वलित किया उन्होंने परिषद् के इस प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि जागरूकता लाने वाले ऐसे प्कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है। बच्छराज सिंह ने ट्रैफिक सिग्नल की प्रायोगिक जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष राधे श्याम अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। परिषद् के सदस्यों ने हाथ में पेम्फलेट बांटकर तथा गुड़ खिलाकर राहगीरों से ट्रैफिक नियमों की पालना करने की अपील की।ऑडियो विज्वल वैन के द्वारा भी नियमो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन दिलीप पारीक ने किया।
इस अवसर पर भारत भूषण बंसल, डॉ कमला गोखरू, सुनील गोयल,विभोर गर्ग, हरीश बेरी,नवीन सोगानी, राजेश अग्रवाल, अनिल शर्मा,सुरेश गोयल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
आदत बदलो देश बदलेगा नाटक का सफल मंचन हुआ
अजमेर कलाकार संघ के कलाकारों द्वरा -आदत बदलो देश बदलेगा – नाटक का भी हुआ मंचन
महेश वैश्णव के लेखन व् निर्देशन मे सयोजक गोपाल बंजारा के सहयोग से हास्य व्यंग पर आधारित नाटक मै जब शेयर शायरी से शुरुआत हुई तो लोगो ने ठहाके लगा कर नाटक का आनन्द उठाया तभी बाजार का दर्शय लगा तो लोग हैरान हो गये क्या सुंदर कलाकारों द्वारा बाजार बनाया गया और शहर मै रोडो ठेले वाले या खुले सामान बेचने वालो द्वारा अतिक्रमण करने पर यातायात बाधित होना सफेद लाइन का प्रयोग उसी समय यतायत पुलिस के रूप मै सिपाही और इस्पेक्टर के प्रवेश पर यातायात नियमो की जानकर देना सीट बेल्ट नही लगाने पर जुर्माना तेज गति से गाडी चलना हेलमेट नही लगाना वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करे वाहन कभी भी असुरक्षीत ढंग से न चलायें व् यातायात नियमो का पालन करना सम्बन्धी जानकारी दी गई तभी शराबी के आते ही वहाँ खड़े लोगो ने देखा की दो शराबी कैसे शराब के नशे मे गाड़ी चला कर लाते हँ उनके सवादों से सभी दर्शको ने आनन्द लिया और पुलिस ने जब धारा 185 व् अन्य शराबी को 60 धारा मे बन्द किया गाड़ी जब्त की ऐसी जानकारी भी नाटक के माध्य्म से दी नाटक मै मुख्य भूमिका गोपाल बंजारा महेश वैश्णव विजय गोयल शशिकांत शर्मा गोपाल क्रष्ण शर्मा धर्मराज यादव ने निभाए।
दिलीप पारीक
9414258895