युवा अपने क्षेत्रा में पूर्ण मनोयोग से करें कार्य -कसाना

unnamed (1)अजमेर, 10 जुलाई। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र अजमेर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र तबीजी में चल रहे 15 दिवसीय राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको के प्रशिक्षण कार्यक्रम मंे जिला युवा समन्वयक श्री राजेन्द्र सिंह कसाना ने कहा कि युवाओं को अपने क्षेत्रा में पूर्ण मनोयोग से कार्य करना चाहिए। इस प्रशिक्षण में टोंक, बून्दी, राजसमन्द, भरतपुर जिलों के युवा स्वयंसेवक भाग ले रहे है।
श्री कसाना ने कहा कि युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से समाज में कार्य करने का बेहतरीन अवसर मिला है। इसका सदुपयोग करते हुए पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जाना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि अपने क्षेत्रा में नेहरू युवा केन्द्र की गतिविधियों का प्रभावी संचालन करें। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्र और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया जाता है। युवाओं के सहयोग से यह कार्य प्रत्येक ब्लाॅक तथा गांवों में हो रहा है।
प्रशिक्षण में एडवोकेट श्री कमलेश शर्मा ने विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, सूचना का अधिकार और भारत के संविधान के विषयों में विस्तृत जानकारी प्रदान की। द्वितीय सत्रा में श्री हंसराज गोचर पी.एल.वी. ने राजस्थान सरकार व भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवा स्वयं सेवकों को दी। शंकर सिंह रावत लेखाकार एन.वाई.के. एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश निगम दक्ष प्रशिक्षक ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।
समस्त स्वयं सेवको ने गुरू वंदना प्र्रस्तुत करते हुए सभी गुरूओं का माल्र्यापण कर स्वागत किया तत्पश्चात इस महोत्सव पर के युवाओं द्वारा रंगारंग मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियां का आयोजन किया गया। सभी युवाओं ने वहा पधारे सभी अतिथिओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिये अन्त में अतिथियों ने युवाओं को आर्शीवचन देते हुए कहा कि आप अपने क्षेत्रा में सफलता पूर्वक कार्य करे और हमेशा कामयाबी की मंजिल तक पहुंचे यही हमारी कामना है।

यूथ हाॅस्टल की बैठक आयोजित
अजमेर, 10 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में यूथ हाॅस्टल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डायनिंग हाॅल एवं फनीर्चर की मरम्मत केन्द्रीय सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। संविदा पर कार्यरत कार्मिकों का पारिश्रमिक बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, युवा आवास के प्रबंधक अभिमन्यु चैधरी, लिड बैंक अधिकरी श्री आर.सी.टेलर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा, स्काउटिंग के श्री विनोद घारू सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2017
7 ग्राम पंचायतों में 11 जुलाई को लगेंगे शिविर
अजमेर, 10 जुलाई। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वारा 2017 के तहत मंगलवार 11 जुलाई को ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि यह शिविर मंगलवार 11 जुलाई को बडलिया, बूबानी, बुधवाड़ा, नयानगर, आसन, पाटन तथा शेरगढ़ में आयोजित होगा।

error: Content is protected !!