अजमेर, 10 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में श्री किशोर कुमार ने कहा कि किशनगढ़ एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्य समय पर पूर्ण किए जाने आवश्यक है। सड़क, बिजली, पानी एवं भूमि से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाए। जिले में चिकित्सा विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान रखा जाए। चिकित्सालयों में मानवीय एवं भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। सीएमआईएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों को आंवटित बिन्दुओं की जानकारी नियमित रूप से अपडेट की जानी आवश्यक है। जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न विभागों की सूचना समय पर भिजवायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक कैरी बेग की समय-समय पर जप्ती की जाए। जिलेवासियों को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए स्थानीय स्तर पर जागरूक किया जाना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत अजमेर शहर के समस्त वार्डों को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, सहायक कलक्टर श्रीमती श्वेता यादव, जिला रसद अधिकारी श्रीमती दीप्ति शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय माथुर एवं लिड बैंक अधिकारी श्री आर.सी.टेलर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सतर्कता समिति की बैठक 13 जुलाई को
अजमेर, 10 जुलाई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय लोक शिकायत एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने बताया कि इस बैठक में तहसील, उपखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रकरणों में द्वितीय अपील अधिकारी के रूप में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। जिलेवासी अपनी समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्रा मौके पर भी प्रस्तुत कर सकते है।
विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार विकास मेला 11 जुलाई को
अजमेर, 10 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को जिला स्तरीय परिवार विकास मेला सूचना केन्द्र में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के.सोनी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय परिवार विकास मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक पंचायत समिति तथा प्रत्येक पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनसंख्या के क्षेत्रा में श्रेष्ठ कार्य करने वाली चिकित्सा संस्था और चिकित्साकर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में नसबंदी श्ाििवरों का आयोजन किया जाएगा।
नेहरू युवा केन्द्र की बैठक आयोजित
अजमेर, 10 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा बोर्ड तथा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की।
श्री किशोर कुमार ने कहा कि जिले में 16 से 29 वर्ष के युवाओं की ऊर्जा का अधिकतम उपयोग लिया जाना आवयक है। युवाओं को समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ाने में नेहरू युवा केन्द्र का विशेष योगदान हो सकता है। इससे राष्ट्र और समाज के सम्नवित विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। युवाओं में खादी, अंहिसा, ग्रामाद्योग एवं रचनात्मक कार्याें के प्रति चेतना जाग्रत होनी चाहिए। युवाओं में नेतृत्व गुणों का विकास होने से आने वाली पीढ़ि के द्वारा राष्ट्र के लिए अधिक कार्य किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित होने वाले कार्यक्रमोें में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में नेहरू युवा केन्द्र का सहयोग अपेक्षित है। बेरोजगार युवाओं को सकरात्मक दिशा में संगठन के माध्यम से प्रेरित किया जाना चाहिए। युवाओं में आधुनिक वैज्ञानिक सोच एवं अवधारणा विकसित करने के साथ ही सामाजिक कुरितियों को दूर करना सबकी साझी जिम्मेदारी है। युवा साहित्यकारों, कलाकारों तथा शिल्पकारों की क्षमताओं में वृद्धि कर उन्हें उचित प्लेटफाॅर्म दिया जाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ऊर्जा से परिपूर्ण है। इस ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में करने से यह लाभकारी होगी। गांधी दर्शन की वर्तमान परिस्थितियों में महत्ती आवश्यकता है। अनुशासित, आत्मविश्वास से भरे तथा समभाव से युक्त युवा देश को नयी दिशा देने की क्षमता रखते है। युवाओं के माध्यम से समाज को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से परिचित कराया जा सकता है।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला सुवा समन्वयक श्री राजेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि केन्द्र की गतिविधियों में राष्ट्रीय युवा निति के प्रावधानों के अनुसार समस्त युवाओं को भाग लिया जा सकता है। अजमेर में लगभग 500 युवा मण्डल विकास कार्यक्रमों का नियमित संचालन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में दो-दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इनके माध्यम से सरकार के कार्यक्रमों के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न की जा रही है।
उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिले में युवा मण्डल विकास कार्यक्रम, युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास कार्यक्रम, कौशल विकास, ब्लाॅक एवं जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं युवा सम्मेलन आयोजित किए जाते है। केन्द्र द्वारा युवा मण्डल श्रेष्ठ पुरस्कार भी दिए जाते है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, युवा आवास के प्रबंधक अभिमन्यु चैधरी, लिड बैंक अधिकरी श्री आर.सी.टेलर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा, स्काउटिंग के श्री विनोद घारू सहित समस्त सदस्य उपस्थित थे।