ग्रुप फ़ॉर पीपल का ड्रेस कोड जारी किया

IMG_20170717_190420बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फ़ॉर पीपल बाड़मेर जैसलमेर के सदस्यो के लिए सोमवार सांय अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने सदस्यो की उपस्थिति में ड्रेस कोड जारी किया।इस अवसर पर संयोजक कजन्दन सिंह भाटी,संजय शर्मा,महेश पनपालिया,रमेश सिंह इन्दा,अमित बोहरा,नरेंद्र खत्री,मदन बारूपाल,जय परमार,अशोक राजपुरोहित,स्वरुप सिंह भाटी,महेंद्र सिंह तेजमालता राजेन्द्र लहुआ,छोटू सिंह पंवार,सहित कई सदस्य उपस्थित थे।।अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ने ड्रेस कोड जारी करते हुए कहा कि ग्रुप सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर ग्रुप को नया आयाम दे रहे हैं।ग्रुप की एकता महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने कहा कि ग्रुप बड़े पैमाने पर सेवा कार्य मे जुटा हैं।ऐसे में ग्रुप सदस्यो की एक रूपता महत्वपूर्ण हैं।।ग्रुप के वरिष्ठ साथी हरीश धनदे द्वारा ग्रुप का विजन लोगो तैयार किया गया।लोगो के साथ आज ब्लू कलर के टीशर्ट ड्रेस कोड में शामिल किया गया।ग्रुप सदस्य अब हर कार्यक्रम में ड्रेस कोड़ में उपस्थित रहेंगे।संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा कि जिस उद्देश्य से ग्रुप का गठन किया था ग्रुप उस उद्देश्य में सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ग्रुप और नवाचार करेगी।आम आदमी तक पहुंचने का प्रयास ह्योग।।

error: Content is protected !!