वैष्य भामाषाह सम्मान समारोह 23 को

पाटोदिया सहित कई वैष्य हस्तियां आमन्त्रित

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 17 जुलाईं। अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से सम्बद्व राजस्थान प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की बारां जिला इकाई द्वारा जिला स्तर पर वैश्य भामाशाह सम्मान समारोह 23 जुलाई को शहर के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री सुरेश गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में वैश्य समाज से जुडे सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, चिकित्सा व अन्य क्षेत्रों में अपना आर्थिक, श्रम योगदान देने वाली विभूतियों को वैश्य गौरव तथा वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में वैश्य समाज में व्याप्त खर्चीले कार्यक्रम को रोकने, शिक्षा के प्रसार के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर अमल करते हुए राजनैतिक क्षेत्र में वैश्य समाज के वर्तमान हालात पर भी जिले भर से आने वाले वक्ता चर्चा करेंगे। गोयल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि वैश्य महासम्मेलन जयपुर चेप्टर के जिलाध्यक्ष उद्योगपति सुरेश पाटोदिया, कोटा की पूर्व विधायक डाॅ. पूनम गोयल, उद्योगपति द्वारकाप्रसाद घीया, माहेश्वरी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारणी पदाधिकारी श्रीमती कुंती मूंदडा, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष एआरजी गु्रप के संस्थापक आत्माराम गुप्ता सहित कई बडी हस्तियांे को आमन्त्रित किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, छबडा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी सहित जिले के वैश्य समाज से जुडे जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा समाज की पंचायतों के अध्यक्ष, महामंत्री व प्रमुख लोगों के साथ-साथ जिले के प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों को आमन्त्रित कर भामाशाह के रूप मे ंचिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में जिले के बडे दानदाता विनोद कुमार गर्ग सर्राफ, प्रमुख उद्योगपति विष्णु कुमार साबू जी गौरव से सम्मानित राजकुमार सोनी, वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री पूर्व नगर परिषद सभापति यशभानु जैन, महिला नैत्री श्रीमती मंजू गर्ग, समन्वय मानस मण्डल अध्यक्ष गत दिनों धार्मिक क्षेत्र में बडा आयोजन प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने वाले व्यवसायी जयनारायण हल्दिया, लंबे अरसे से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे संभाग के प्रमुख पत्रकारों में अग्रणी दिलीप शाह मधुप सहित अन्य हस्तियों को वैश्य गौरव तथा वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!