बीकानेर के वरिष्ठ कलाकार श्रीगोपाल व्यास को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्थान के पुलिस ओर प्रसाशन के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। कलाकार श्रीगोपाल व्यास पत्रकारिता से भी जुड़े रहे है । वे पिछले तीन दशकों से अपनी कला सफ़र के दौरान दुनिया के कई देशो में अपनी अमूर्त कला की प्रदर्शनियाँ कर चुके है । सामाजिक सरोकार के साथ साथ बच्चों के जीवन में रंग भरने के कई कार्य किए है ।
– मोहन थानवी