सद्भावना संकल्प सम्मेलन 19 अगस्त से

badmer newsबाड़मेर 18 अगस्त
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देषानुसार कांग्रेस संगठन सषक्तिकरण अभियान के तहत 19 अगस्त से 21 अगस्त तक सद्भावना सम्मेलन, वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने बताया कि सद्भावना पखवाड़ा के तहत 19 अगस्त को प्रातः 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवाना व पादरू का संयुक्त सद्भावना संकल्प सम्मेलन इनाणी भवन सिवाना मंे आयोजित होगा। जिसमें विधानसभा समन्वयक पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी सहित जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहेगे। 20 अगस्त दोपहर 12 बजे भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती समारोह पूर्वक कांग्रेस कार्यालय मंे मनाई जायेगी एंव वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित होगा पत्पष्चात जिले के सभी अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ एंव विभागों के पदाधिकारीयों की बैठक होगी। 20 अगस्त को दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी षिव व रामसर का संयुक्त सद्भावना संकल्प समेलन गडरारोड़ मंे आयोजित होगा। जिसमें विधानसभा समन्वयक केवलचन्द गोलेच्छा सहित जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण भाग लेगे। 21 अगस्त सोमवार को प्रातः 10 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धोरीमन्ना द्वारा सद्भावना संकल्प सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें विधान सभा समन्वयक सांचौर विधायक सुखराम विष्नोई उपस्थित रहेगें। वहीं दोपहर 1 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुड़ामालानी द्वारा तहसील कार्यालय के सामने सद्भावना संकल्प सम्मेलन का आयोजन विधानसभा समन्वयक सुखराम विष्नोई की उपस्थिति मंे आयोजित होगा एंव वृक्षारोपण सहित कई सामाजिक सरोकार संबधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों मंे पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व सांसद हरीष चौधरी, पूर्व मंत्री अमीन खां, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जिला समन्वयक भरतराम मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, जिलाध्यक्ष फतेह खंा एंव पूर्व विधायक, प्रधान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एंव जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेगें।

फतेह खां
अध्यक्ष
मों. 9983246091

error: Content is protected !!