डाक सेवकों का धरना तीसरे दिन भी जारी

IMG-20170818-WA0010बीकानेर 18 अगस्त । अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवकों ने आज तीसरे दिन भी मुख्य डाकघर के आगे अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा । संगठन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्रसिंह भाटी ने बताया केन्द्रीय संगठन के आह्वान पर बीकानेर मंडल में भी अनिश्चितकालीन हडताल, धरना इन मुख्य मांगों के समर्थन में दिया जा रहा है :-1- जीडीएस कमेटी की रिपॉर्ट को एआईजीडीएसयू के द्वारा दिए गए सुझावों के साथ जल्द लागू की जाए2- ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय मानते हुए 8 घंटे की समय सीमा लागू की जावे ।3- केट एवं मद्रास हाईकॉर्ट बैंच के आदेशानुसार जीडीएस के लिए पेंशन स्कीम लागू की जावे ।4- विभागीय टारगेट के नाम पर जीडीएस का उत्पीडन बन्द किया जावे । संगठन के मंडल सचिव –मक्खनलाल शर्मा ने बताया कि उक्त मांगों के समर्थन में धरने पर आज चन्दनमल, श्री किशन नाल, अमीन खां केला, देवीसिंह पांचू, रविकुमार छीम्पा रोझा, मदनलाल पुरोहित राजासर, गिरधारीलाल शर्मा बादनूं, हनुमानप्रसाद बीठनोक, भंवरलाल मकडासर, हेतसिंह, सीताराम कुचोर, भीखमचन्द, सुशीलकुमार लाखूसर,रामेश्वरलाल झझ्झू, विश्णुदत्त विश्नोई उडसर और महावीरप्रसाद शेखसर बेठे ।
मक्खनलाल शर्मा मंडल सचिव मो.न. 9783338151

error: Content is protected !!