एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की लिवाली की वजह से मंगलवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला।
वहीं, रुपया भी कारोबार के डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 52.84 पर पहुंच गया। रुपया सोमवार को 16 पैसे कमजोर होकर 53.01 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 0.35 फीसद यानि 65.66 अंक मजबूती के साथ 18,779.21 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.50 अंक मजबूत होकर 5,704.75 अंक पर खुला।
