रिलायंस को ब्रिटिश सेफ्टी अवार्ड

रिलायंस समूह की एसईजेड रिफाइनरी जामनगर को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल ने ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना है। लंदन में आगामी 23 अक्टूबर को कंपनी को सम्मानित किया जाएगा। रिलायंस भारत की पहली निजी कंपनी है, जिसे इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

यह काउंसिल पाच दशक पुरानी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो विश्व स्तर पर सुरक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण से जुड़े मामलों में कंपनी का आकलन करती है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बिजनेस पत्रिका फॉ‌र्च्यून ग्लोबल ने रिलायंस को दुनिया की सर्वोच्च सौ कंपनियों में शामिल किया था, जबकि वर्ष 2010 में इसी पत्रिका ने रिलायंस को दुनिया की 50 नवप्रवर्तन वाली कंपनियों में शूमार किया था।

error: Content is protected !!