प्रधानमंत्री की रैली में अजमेर से जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता

20170821_15520321 अगस्त भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक शहर जिला अजमेर और देहात की संयुक्त रुप से प्रभारी मंत्री श्री हेम सिंह भडाना जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक का उद्देश्य आगामी 29 अगस्त को उदयपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की आयोजित होने वाली रैली में अजमेर की भागीदारी सुनिश्चित करना था प्रभारी मंत्री श्री हेम सिंह भड़ाना ने भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा के आगामी 29 तारीख को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्य करने और साथ ही विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को जनता के बीच ला रहे हैं श्री भड़ाना ने कहा कि यह राज्य का का सौभाग्य है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान में सभा होने जा रही है इस रैली में अजमेर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे इस हेतु आजकी बैठक रखी गई शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि श्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए आज पूरा विश्व लालायित रहता है ऐसे में स्वयं प्रधानमंत्री हमारे बीच आ रहे हैं तो यह क्षण कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और उल्लास का है हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ इस रैली में पहुँचकर विकास व विचार के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें देहात अध्यक्ष श्री बी पी सारस्वत ने व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों का विभाजन किया और कहां की हम समय से इस रैली में पहुंचकर अपना स्थान प्राप्त करें और साथ ही प्रधानमंत्री जी की नारों के साथ आगवानी करने का अवसर मिले ऐसा हमें प्रयास करना चाहिए आज की बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी अजमेर नगर निगम महापौर धर्मेंद्र गहलोत ए डी ए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा जिला प्रमुख वंदना नोगिया उपमहापौर संपत सांखला ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना प्रतिपुष्टि विभाग प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर दीपक भाकर पूर्व सांसद रासासिंह रावत महामंत्री रमेश सोनी जयकिशन पारवानी उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य सतीश बंसल संजय खंडेलवाल विश्व गढ़वाल तिलक सिंह रावतसोहन शर्मा ,बलराज कच्छावा ,मुकेश खीची ,योगेश शर्मा,प्रचार मंत्री संदीप गोयल, रचित कच्छावा आदि उपस्थित थे भड़ाना ने कहा की 24 अगस्त तक सभी मंडल स्तर पर उदयपुर जाने वाले कार्यकर्ताओं को सूची बद्द कर पाने की सभी व्यवस्थाएँ पूरी की जाएँगी बैठक में अजमेर शहर से उदयपुर उदयपुर जाने वालों की व्यस्थित तैयारीओ के लिए महापौर धर्मेन्द्र गहलोत व उपमहापौर संपत संखला को प्रभारी नियुक्त किया है
प्रचार मंत्री
संदीप गोयल9352004484

error: Content is protected !!