52 हजार 254 बन्द एवं खराब मीटर बदलें

avvnl thumbअजमेर, 22 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम के क्षेत्राधीन जिलांे में चालू वित्तीय वर्ष जून माह तक कुल 52 हजार 254 बन्द एवं खराब मीटर बदल कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है।
निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री मेहाराम विश्नोई ने बताया कि बदले गए मीटरांे में 39 हजार 211 मीटर सिंगल फेस के तथा 13 हजार 43 मीटर थ्री फेस के है। उन्हांेने बताया कि सिंगल फेस के बदले गए मीटरों मे बांसवाड़ा सर्किल में 2 हजार 35, सीकर सर्किल मंे 4 हजार 43 मीटर, झुंझुनूं सर्किल में 6 हजार 947 मीटर, उदयपुर सर्किल में 6 हजार 81 मीटर, भीलवाड़ा सर्किल मंे 3 हजार 173 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल में 2 हजार 35 मीटर, नागौर सर्किल मंे 4 हजार 146 मीटर, राजसमन्द सर्किल मंे 812 मीटर, डूंगरपुर सर्किल मंे 2 हजार 182 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 5 हजार 31 मीटर, प्रतापगढ़ सर्किल मंे एक हजार 687 मीटर तथा अजमेर शहर सर्किल में एक हजार 451 मीटर बदले गए है।
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि थ्री फेस के बदले गए मीटरों में 13 हजार 43 मीटर है। इनमें से सीकर सर्किल में एक हजार 598 मीटर, बांसवाड़ा सर्किल में 344 मीटर, नागौर सर्किल में 533 मीटर, उदयपुर सर्किल मंे एक हजार 221 मीटर, झुंझुनूं सर्किल में एक हजार 891 मीटर, चितौड़गढ़ सर्किल मंे एक हजार 633 मीटर, भीलवाड़ा सर्किल मंे 2 हजार 208 मीटर, अजमेर शहर सर्किल में एक हजार 175 मीटर, राजसमन्द सर्किल में 144 मीटर, अजमेर जिला सर्किल में 937 मीटर, प्रतापगढ़ सर्किल में 377 मीटर तथा डूंगरपुर सर्किल मंे एक हजार 22 मीटर बदले गए है।
—000—
निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 24 को
अजमेर, 22 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरूवार 24 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे अध्यक्ष डिस्काॅम्स श्री श्रीमत पाण्डे की अध्यक्षता में पंचशील स्थित मुख्यालय भवन के सभागार में होगी।
बैठक में टी एण्ड डी लोसेज, एटी एण्ड सी लोसेज, कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन एवं पीएचईड़ी कनेक्शन, बंद एवं खराब मीटर, राजस्व वसूली, सतर्कता जांच समीक्षा, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत कनेक्शन, सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं दर्ज प्रकरणों की स्थिति सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

error: Content is protected !!