पुलिस वालो पर ही जो लोग हाथ उठाने से नही डरते सोचो वो लोग आम जनता में अपनी गुंडागर्दी से कितना भय कायम करते होंगे जैसा की आप सभी को पता है कल एक वीडियो वायरल हुआ उसमे पुलिस के द्वारा नशे में धुत एक नशेड़ी को पकड़ना उसके घरवालों को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने पुलिस वालो पर हाथ उठा दिया और मारपीट शुरू कर दिया। जिस प्रकार वीडियो में दिखाया गया इस से साफ़ नज़र आ रहा है बिना किसी फ़िक्र के उनके द्वारा मारपीट वो भी जानलेवा हमले की तरह पिल पड़े उस पुलिस के कॉन्स्टेबल पर और आम जनता मूकदर्शक बनकर, या अपने मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थी अगर मौके पर पुलिस का वाहन न आये तो पुलिस कर्मी के साथ क्या होता यह सोचने वाली बात है।
जिस प्रकार यह वीडियो वायरल हुआ है ऐसा ही वीडियो किसी पुलिस कर्मी के द्वारा अगर किसी से मारपीट का आता तो तुंरन्त मानवाधिकार आयोग अपनी जाँच टीम भेज देती और जितना जो भी जांच प्रकिया शुरू कर देती मगर यह तो तब करती जब कोई मानव के अधिकारों का हनन हो रहा हो “तो यह मारपीट उस पुलिस कर्मी के
पुलिस वालों के साथ होने वाली घटना को रोकने के लिए कोई ठोस कदम श्रीमान पुलिस कप्तान साहब को उठाने चाइये ताकि भविष्य में ऐसी घटना कारित करने का कोई सोच भी नही सके। वर्ना कही न कही पुलिसकर्मियो के मनोबल टूटेगा।
राजीव भारद्वाज बगरू
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
लॉ कॉलेज,अजमेर