संभागीय बैठक में जनप्रतिनिधियों ने घेरा सरकार को

IMG-20170901-WA0020स्वास्थ्य मंत्री के अजमेर दौरे से एक बात सामने आई कि जनप्रतिनिधि नाखुश है अजमेर की चिकित्सा व्यवस्था से । संभाग स्तर की रिव्यू मीटिंग मे पूरी तैयारी के साथ आये शिक्षा मंत्री देवनानी, विधायक रामनारायण और भगीरथ चौधरी । देवनानी ने फोगिंग को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगरपालिका के साथ समन्वय बिठाते हुए त्वरित गति से काम करें । विधायकों ने आरोप लगाया कि कार्यकारी सीएमएचओ के के सोनी ने कभी आस्प्तालों मैं झांक कर नही देखा । कई सेंटर खाली पड़े हुए है। कई डेपूटेशन पर कार्य कर रहे है । मंत्री कालीचरण सराफ़ ने लगाई फटकार डॉ के के सोनी और डॉ सिसोदिया को । आप जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर करो काम । एक तरफ आप बोल रहे हो पैसे नहीं है इसलिए नसीराबाद का ओटी बन्द है और रामनारायण जी कह रहे है कि नॉन ऑपरेटिंग सर्जन डॉ सुभाष जैन की वजह से एक जवान की मृत्यु हो गयी । प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ढाई लाख रुपये MRS में है ।मंत्री ने तुरंत डॉ जैन को निलंबित करने और विनय कपूर को डेपूटेशन निरस्त करने के आदेश दिये । विधायक रामनारायण ने आरोप लगाया कि पीसांगन में 7 डॉक्टर जयपुर से सांठ गांठ कर अप डाउन कर रहे हैं । ब्लॉक् अधिकारी डॉ मोयल और डॉ सोनी ने उनका बचाव करने की कोशिश की तो मंत्री ने डांट कर चुप करा दिया कि आप ये कहना चाह रहे हो कि जनप्रतिनिधि झूठ बोल रहे है ।
भागीरथ चौधरी ने कहा कि वाई एन अस्प्ताल डॉक्टरों का अखाड़ा हो गया है । अनेस्थेसिया से डॉ जोगेश्वर ने प्राइवेट आस्प्तालों से सांठ गांठ कर रखी है । पत्रकार के साथ मेल नर्स निरंजन ने मारपीट की और अधिकारी उसी के खिलाफ जांच और एफ आई आर दर्ज करते हैं । स्वास्थ्य मंत्री ने उन दोनों को तुरंत निलंबित करने के आदेश दिये । तथा 5 डॉक्टर जो केकड़ी काम कर रहे थे उनका डेपुटेशन निरस्त कर किशनगढ़ लगाने के आदेश दिए । मंत्री ने डॉ सोनी और डॉ सिसोदिया से कहा जिला ऐसे नहीं चलेगा । जो सेन्टर खाली है आपके लीव रिज़र्व को भेजो । एक भी आपके पास हाज़िरी में नही होगा । दोनों विधायकों ने यहां तक आरोप लगाया कि स्टाफ़ मिलता ही नही । मौसमी बीमारियों पर इनका क्या कंट्रोल होगा । महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने बाद में सैटेलाइट अस्पताल और अन्य मुद्दे उठाए ।
बैठक में प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता, निदेशक डॉ वी के माथुर , अत्तिरिक्त कलेक्टर किशोर शर्मा , आयर्वेद निदेशक स्नेहलता पंवार , जे एल एन प्राचार्य डॉ आर के गोखरू , अधीक्षक विनय मल्होत्रा , अजमेर, टोंक, नागौड़, भीलवाड़ा ,के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!