*अजमेर।* क्षमावाणी महापर्व के पावन अवसर पर स्थानीय छोटे धड़े की नसिया जी के हॉल में पांड्या परिवार द्वारा अनुमोदना स्वरूप एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अजमेर के सोमेश जैन पांड्या (बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत) सुपुत्र मुकेश पांड्या के दसलक्षण पर्व के अवसर पर 17 उपवास आज निर्विघ्न सम्पन्न होने पर उनके तप की अनुमोदना हेतु पंचायत गोधा का धड़ा नसियां पर शोभायात्रा आयोजित की गई। इसमें सैंकड़ों लोगों ने भजन व भक्ति के साथ शोभायात्रा में भाग लिया व तपस्वी को माला पहनाकर स्वागत एवं अनुमोदना की। सभी लोगों ने पंचायत गोधा का धड़ा नसियां में जाकर अर्घ्य समर्पित किया व तपस्वी के तप की अनुमोदना प्रकट की।
सुबह 8 बजे आयोजित कार्यक्रम में जिनेन्द्र अभिषेक व दर्शन के बाद सोमेश जैन पांड्या तपस्वी का उपवास पारणा उत्सव आयोजित हुआ। विजय पांड्या ने बताया कि सोमेश ने इसके पूर्व के वर्षों में दसलक्षण पर्वों में तीन, पांच व तीन बार दस उपवास किए हैं तथा सभी वस्तुओं का त्याग करके इस वर्ष पहली बार सोलहकारण जी के 17 उपवास किए हैं।
तपस्वी सोमेश जैन की अनुमोदना व सम्मान करने वालों में दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील बाकलीवाल, सन्मति परिषद के मनोज मोडासिया, श्री दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजमेर संभाग के महामंत्री कमल गंगवाल दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति के नरेन्द्र गोधा, ललित पांड्या, सरोज पांड्या, पंचायत गोधा धड़ा के मंत्री मनोज शाह, सह मंत्री सुनील पांड्या, छोटा धड़ा के उपाध्यक्ष नितिन दोसी, गोधा धड़ा के धनेश गोधा, नया धड़ा के सुशील दोसी, सर्वोदय कॉलोनी मंदिर के अशोक गोधा, सुरेश बाकलीवाल, रोहित बाकलीवाल, मनीष पाटनी,लायंस क्लब के अतुल मधु पाटनी,महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के उपाध्यक्ष विजय पांड्या, विशेष रूप से आमंत्रित अभिषेक पांडया(लंदन) मयंक जैन, विनय बाकलीवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा, अजमेर शहर व्यापार महासंघ, महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू, श्री दिगंबर जैन महासमिति, दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति (रजि.) एवं छोटा धड़ा पंचायत लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने शिरकत की। सभी पदाधिकारियों ने श्री सोमेश पांड्या द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की अनुमोदना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
*- विजय पांड्या, उपाध्यक्ष महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू*