बीकानेर 3/9/17। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा का एक दिवसीय अधिवेशन रविवार को बीकानेर के मुक्ताप्रसाद देवकीनंदन भवन में सम्पन्न हुआ।
इसमें राजस्थान से राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सोहन लाल के नेतृत्व में विभिन्न पदाधिकारियों सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इसमें कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ और दूसरे दिन राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें लक्ष्मीचंद प्रजापति को राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबूलाल रेनवाल को महासचिव जिलेसिंह सारडीवाल कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए। राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में सोहन लाल प्रजापति को प्रदेशाध्यक्ष, शिव भगवान सारडीवाल मुख्य महामंत्री गोपाल प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ के अनिल पाहूजा ने कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सोहन लाल प्रजाति को शाल व माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सोहनलाल प्रजाति ने कहा कि कुम्हार समाज एक-जूट होकर के चले राजस्थान में जिससे आने वाले प्रदेश के विधान सभा चुनावों समाजों के नेताओं को ज्यादा से ज्यादा विभिन्न पार्टियों से पार्टी का टिकट मिल सके।
– मोहन थानवी
फोटो : आरसी सिरोही; फोटो जर्नलिस्ट