सोमवार को मतगणना

student electionबीकानेर 3 सितम्बर 2017। बीकानेर के विवि व विभिन्न कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की मतगणना 4 सितम्बर को दोपहर 1 बजे शुरू होगी। मतदान 28 अगस्त को हुआ था ।
कलक्टर ने चुनाव परिणाम के बाद जुलूस-रैली निकालने पर रोक लगाई है। पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। सभी संस्थाओं के बाहर अतिरिक्त जाप्ता मौजूद रहेगा। चुनाव परिणाम के बाद विजयी छात्र-छात्राओं को पुलिस पहरे में घर पहुंचाया जाएगा।

डूंगर में विशेष तैयारियां :-

डूंगर कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीश कौशिक ने बताया कि कॉलेज में कुल 4444 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया था जिनकी मतगणना सोमवार को महाविद्यालय के प्रताप सभागार में दोपहर एक बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना हेतु तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव की मतगणना प्रताप सभागार में ही अलग अलग काउन्टर पर होगी। डॉ. कौशिक ने बताया कि मतगणना प्रभारी अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिशिर शर्मा को बनाया गया है। जिनकी देखरेख में मतगणना दल अपना कार्य सम्पादित करेगें।

प्रवेश द्वार तय :-

अनुशासन समिति के संयोजक डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि केवल प्रत्याशी एवं उनके एजेन्ट को ही जय नारायण व्यास कॉलोनी के प्रवेश द्वार से दोपहर एक बजे से प्रवेश दिया जावेगा एवं अन्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा।

प्राचार्य ने दिए निर्देश :-

मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि प्राचार्य डॉ. बेला भनोत ने महाविद्यालय एवं पुलिस प्रशासन के साथ प्रताप सभागार में मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं इस हेतु माकूल व्यवस्था भी पूर्ण कर ली गयी है। डॉ. भनोत ने मतगणना के दौरान नियमानुसार पूर्ण गोपनीयता बनाये रखने के सख्त निर्देश दिये हैं।

इधर और उधर :-

बीकानेर। तीन विवि और जिले के 10 से अधिक कॉलेज। सभी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए प्रत्याशी। महाराजा गंगासिंह विवि, वेटरनरी विवि और केशवानंद कृषि विवि । डूंगर कॉलेज, महारानी कॉलेज, जैन पी जी कॉलेज, नेहरू शारदापीठ, राजकीय विधि कॉलेज,वेटरनरी कॉलेज,एम एन नर्सिंग कॉलेज। नोखा, डूंगरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर ।

MGSU :-

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय 574 मतदाता में से 463 मतदान

प्रत्याशी :-

अध्यक्ष – जयवीर सिंह व प्रफुल्ल हाटिला। उपाध्यक्ष – कंचन जोधा व रवि पुरोहित। महासचिव – प्राची पुरोहित, सुभाष चन्द्र कस्वां व कैलाश कड़वासरा। संयुक्त सचिव – राजेन्द्र कुमार व सुहैब मोहम्मद कुरैशी।

MS

राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय 3,781 मतदाता में से 1580 मतदान

प्रत्याशी :-

अध्यक्ष – प्रियंका व लाड कंवर भाटी। उपाध्यक्ष – तमन्ना गर्वा, शिवानी राजपुरोहित। महासचिव – इतिश्री कौशिक, एकता पारीक व रूकसार बानो। संयुक्त सचिव – आफरीन बानो व निमा जाट।

NSPG

नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय 474 में से 330 मतदान

प्रत्याशी

अध्यक्ष -विकाससिंह, प्रदीप उपाध्याय उपाध्यक्ष – जगदीश गिरि, मनीष जालप महासचिव – बजरंग प्रजापत, प्रभा स्वामी संयुक्त सचिव – सुरेश सारस्वत व कैलाशराम नाई

डूंगर

राजकीय डूंगर महाविद्यालय 9252 में से मतदान 4444

प्रत्याशी

अध्यक्ष -अशोक कुमार, ओमप्रकाश, अशोक कुमार मेघवाल, अशोक कुमार, मनोज गोदारा, मनोज कुमार, कुलदीप विश्नोई। उपाध्यक्ष -रामेश्वरलाल, रोहित गोदारा, मनवारीलाल बाना, रामचन्द्र मेघवाल, प्रेमप्रकाश मेघवाल, ऋषिराजसिंह, भरत मूण्ड, मनीष डेलू, विजयपाल गोदारा, महेश भाम्भू, मनीषकुमार। महासचिव – सुरेन्द्रसिंह, अजय हनगुनिया, ओंकारनाथ, अशोक कुमार मेघवाल, निहालचंद। संयुक्त सचिव – सुनीलकुमार जाट, मुनीराम कस्वां, अनिलकुमार गोदारा, अरूण आचार्य, अरविंद मेघवाल।

वेटरनरी

वेटरनरी कॉलेज 501 में से 416 ने मतदान किया

प्रत्याशी

अध्यक्ष – कुंदन सिंह मीणा और सुनील कुमार जांगिड़ उपाध्यक्ष – उषा कुमारी निनामा महासचिव – राजकुमार सोनी संयुक्त सचिव – अंजना पंडित और पूजा सोलंकी सांस्कृतिक एवं साहित्य सचिव- लीनू तंवर श्री जैन पीजी महाविद्यालय 462 में से 324 ने वोट डाले अध्यक्ष – वरूण बारासा व राहुल गहलोत उपाध्यक्ष – उमेश कुमार करनाणी व अंकिता मोदी महासचिव- जयसिंह परिहार संयुक्त सचिव – शगुन व सुरेश विश्नोई

लॉ कॉलेज

राजकीय विधि महाविद्यालय 334 में से 187 मतदान

प्रत्याशी

अध्यक्ष- वीरेन्द्र व अशोक कुमार उपाध्यक्ष- प्रियांश शर्मा व हंसराज महासचिव- नरेन्द्रसिंह व खुशबु संयुक्त सचिव- रूचि मोदी (निर्विरोध)

तथा

एम एन नर्सिंग कॉलेज 93 वोटों में से 63 वोट पड़े अध्यक्ष – हितेश कुमार व हरिकिशन धत्तरवाल उपाध्यक्ष – निक्की शेखावत व शैलबाला मूलचंदानी संयुक्त सचिव – प्रिया सोनी व रेखा कंवर महासचिव – रेखा तिवारी (निर्विरोध)

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!