भाकपा की बैठक संपन्न

badmer newsबाड़मेर 04 सितम्बर
आज दिनांक 04 सितम्बर 2017 को स्थानीय निर्माण मजदूर यूनियन (एकता) कार्यालय मंे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला परिषद् बाड़मेर की एक आवष्यक बैठक कॉमरेड उम्मैदअली राजड़ एवम् पंूजाराम रामसर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वप्रथम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व एमएलए एवम् वयोवृद्ध नेता कॉमरेड मेघराज तावड़ तथा तमिलनाडु की दलित व होनहार छात्रा कुमारी अनिता को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंली अर्पित की गई।
बैठक मंे पार्टी की स्टेट काउन्सिल द्वारा प्रस्तावित 19 सितम्बर 2017 की रैली मंे भाग लेने के बारे विचार – विमर्ष किया गया तथा निर्णय लिया गया कि बाड़मेर जिले ज्यादा – ज्यादा तादाद में मजदूर – किसान नौजवान व छात्रो को रैली में ले जाया जाय। पार्टी की जिला काउन्सिल के सदस्यों को रैली मंे ले जाने मजदूर किसानों का कोटा देकर पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
याद रहे कि मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नितियों के विरूद्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य काउन्सिल द्वारा जयपुर में बड़ी रैली का आयोजन दिनांक 19 सितम्बर 2017 को किया जा रहा है। इस रैली मंे राष्ट्रीय महासचिव एस.सुधाकर रेड्डी तथा सचिव कॉमरेड अमरजीत कौर भाग लेंगे।

ओकड़ाराम आटी
सदस्य
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाड़मेर

error: Content is protected !!