महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सेमिनार 9 सितम्बर को

देशभर में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाऎं करेंगी शिरकत

सेमिनार में 4 तकनीकी सत्रों के माध्यम से होगा ‘महिला सशक्तिकरणः चुनौतियां एवं संभावनाएं’ पर मंथन

bikaner samacharबीकानेर 7/9/17। ‘महिला सशक्तिकरण ः चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर 9 सितम्बर को राजमहल होटल में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार समन्वयक डॉ. विमला डुकवाल ने बताया कि एसकेआरयू के स्नातकोत्तर अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार में 9 राज्यों से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 52 महिलाऎं शिरकत करेंगी, वहीं राजस्थान केे विभिन्न क्षेत्रों के महाविद्यालयों से शिक्षाविद् तथा समाजसेवा से जुड़ी महिलाएं भी भागीदारी निभाएंगी।

डॉ. डुकवाल ने बताया कि सेमिनार में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रोफेसर डेजी शर्मा, डॉ. सुमन मोर्य, वरिष्ठ उद्घोषिका ज्योति जोशी, नारी शक्ति अवार्डी डॉ. दीपा माथुर, शिल्पी शाह, एंतरप्रिन्योर स्वीटी सोनी, समाजसेविका भारती सिंह चौहान, चारू गुप्ता, संपादक कविता नरूका, अभय कमाण्डर की कमल शेखावत, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. अनिता हाडा, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की प्रोफेसर मीनाक्षी मीना, प्रो. कैलाश, समाजसेविका डॉ. कीर्ति भारती, लेखिका संगीता सेठी, गल्र्स र्राजिंग एम्बेसडर पार्वती जांगिड़, कोटा विश्वविद्यालय की प्रो. अनुकृति, अजमेर से प्रो. भारती प्रकाश, बैंगलोर से हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. उषा रानी, अहमदाबाद से प्रीति ‘अज्ञात’, यूपी से अनामिका राजपूत, दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉ. सुनीता, डॉ. चयनिका, समाजसेविका अनुभूति व विदुषी शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों के महिलाएं सेमिनार में भागीदारी निभाएंगी।

सेमिनार सह-संयोजक डॉ.चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस सेमिनार में 4 तकनीकी सत्रों के माध्यम से ‘महिला सशक्तिकरण चुनौतियां एवं संभावनाएं’ पर मंथन किया जाएगा। इससे पहले प्रातः 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन, 10 से 11 परिचय सत्र, 11 बजे से उद्घाटन सत्र, 1 से 2ः15 तथा 3 से सायं 4ः30 बजे तक दो-दो तकनीकी सत्र होंगे। सेमिनार का समापन सत्र सायं 4ः30 बजे से होगा। डॉ. श्रीमाली ने बताया कि सेमिनार के लिए विभिन्न समितियों को गठन किया गया है जो कि सेमिनार को सफल बनाने में सहायक होगी।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!