फ़िरोज़ खान
सीसवाली 11 सितंबर । वीर तेजाजी मेले में रविवार रात्रि को स्टार नाइट आर्केस्ट्रा कोटा द्वारा मेला रंगमंच पर भजन संध्या की शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को देर रात तक बान्धे रखा । पुर्व सरपंच नरेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता दिनेश खण्डेलवाल थे । अध्यक्षता सरपंच ममता जैन ने की । विशिष्ट अतिथि पेंशनर अध्यापक प्रल्हाद मीणा, सत्यनारायण गुप्ता, कृष्णमुरारी कलवार, पपु कहार, रामचंद्र प्रजापत, थे । अथितियों का वार्ड पंच नजरुदीन अंसारी, प्रीतम सिंह, मंसूर खान, रोहित सुमन, मदारबख्स हाशमी, विष्णु नागर, मनोज लोधवाल, ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । स्टार नाइट आर्केस्ट्रा के डायरेक्टर हरीश गंधरभ व कुमार सोनी ने भजन संध्या की शुरुआत देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कोन” भजन से की । कलाकारों द्वारों कई भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं ने आनन्द लिया । देर रात को भजन संध्या आर्केस्ट्रा में बदल गयी । और डांसरों ने फिल्मी गीतों व भजनों पर जमकर नृत्य किया । वही 12 सितंबर को मेला रंगमंच पर पन्या सेफ्ट का कार्यक्रम होगा ।