बाड़मेर :- कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर की त्रैमासिक मीटिंग आज अमावस को चोह्टन रोड स्थित हनुमान मंदिर जटिया समाज के प्रागण में आयोजित की गई है | मजदूर यूनियन के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि इस बैठक में पंजीकृत मजदूरों को पिछले साल की छात्रवृत्ति मजदूरों की पुत्री के 18 वर्ष और आठवी पास होने पर पुत्रियों के शुभ शक्ति योजना में सहायता राशि नही देने पर ,मजदूर आवास योजना, प्रसूति सहायता योजना,सामाजिक सुरक्षा मजदूरो के घायल होने पर सहायता मृत्यु पर सहायता योजनाओं में सहायता राशि में विभाग द्वारा की जा रही देरी पर विशेष चर्चा कर प्रस्ताव पास किया जायेगा |
अध्यक्ष बडेरा ने बताया कि यूनियन की मीटिंग प्रातः 11 बजे की जायेगी जिसमें यूनियन के सभी पदाधिकारी व मजदूर कारीगर मिस्त्री हेल्पर भाग लेगे |