युवा लेखिका कविता ‘मुखर’ के कहानी संग्रह का विमोचन

IMG-20170919-WA0003जयपुर। राजस्थान लेखिका साहित्य संस्थान के तत्ववावधान में युवा कवियत्री एवं लेखिका कविता “मुखर” के प्रथम कहानी संग्रह का विमोचन रविवार 17 सितम्बर को स्थानीय ऍम आई रोड स्थित चैंबर भवन के भैरों सिंह शेखावत चैम्बर हॉल में हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा थीं, जबकि अध्यक्षता ई टीवी राजस्थान के प्रमुख श्रीपाल शक्तावत ने की।
इस मौके वास्तुविद मुकेश भरद्वाज तथा ASP सुलेश चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। किताब की समीक्षा ई ०टीवी के सम्पादकीय सलाहकार ईश्मधुर तलवार, साहित्यकार डॉ संगीत सक्सेना व शिक्षाविद पूनम सेठी ने की।महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने कहानी संग्रह की विशेषता बताते हुए कहा कि कहानी छोटी है और सारगर्भित है जो पाठक को पढ़कर सोचने पर विवश करती है।उन्होंने सभी से डायरी लेखन का आग्रह किया उनका मानना था कि डायरी लेखन ही भविष्य में कहानी संग्रह में परिणत हो जाता है।लेखिका संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती वीना की चौहान सबी का तहे दिल से आभार प्रकट किया तथा मंच संचालन डॉ०रत्ना शर्मा व अमित शर्मा ने किया

error: Content is protected !!