यूनाइटेड अजमेर को कपड़ा बैंक वितरण केंद्र संचालन की अनुमति

IMG_3130ज़रूरतमंद व्यक्ति अभाव से पीड़ित ना रहे , इसी भाव को लेकर राजस्थान की सरकार ने नागरिकों के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न बैंकों की स्थापना का लक्ष्य रखा और स्थापित हुए खिलौना , कपड़ा , बुक बैंक इत्यादि ।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने टॉय बैंक की ज़िम्मेदारी व नगर निगम ने बुक बैंक की ज़िम्मेदारी सम्भाली । इसी क्रम में अजमेर विकास प्राधिकरण कपड़ा बैंक का संचलन करने लगा ।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पश्चिमी रेल्वे महिला कल्याण मंडल के साथ मिलकर यूनाइटेड अजमेर अजमेर विकास प्राधिकरण के कपड़ा बैंक से प्राप्त कपड़े व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एकत्रित बर्तन , जूते , खिलौने , किताबें आदि रेल्वे परिसर में बने ‘भाईचारे का सेतु’ से जरूरतमंदों में वितरित करने लगा ।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण में भी एक कपड़ा वितरण केंद्र की आवश्यकता महसूस हुई ।
प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा जी के निर्देशन में प्राधिकरण परिसर में यूनाइटेड अजमेर को कपड़ा बैंक वितरण केंद्र संचालन की अनुमति प्रदान की गयी ।
‘भाईचारे का सेतु ‘ संचालन समिति के संयोजक डॉक्टर गौतम शारदा के साथ अन्य समिति मेम्बर्ज़ चंद्रु सहिजवानी , अनिल आसनानी , अनुपम शर्मा , वी के पाठक , संजय टाक व रोहित छीपा द्वारा इस कार्य को सम्पादित करने ज़िम्मेदारी ली गयी ।
डॉक्टर गौतम शारदा ने बताया कि बुधवार दिनांक 27-9-17 को प्रातः 11 बजे कपड़ा बैंक वितरण केंद्र का उदघाटन अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा जी व प्राधिकरण कमिशनर गौरव गोयल जी के कर कमलों द्वारा प्राधिकरण परिसर में किया जाएगा ।
वितरण केंद्र सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा व रविवार का अवकाश रहेगा ।
इसी केंद्र पर कपड़ा वितरण व संग्रहण का कार्य सम्पादित होगा ।

error: Content is protected !!