इस्तकबाल के लिये उमडा जन सैलाब *
दौराई /21 अक्टूबर । ईरान, ईराक कि मुकद्दस इस्लामिक जियारत कर लौटा जायरीनो का काफला | ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि कारवाने सैय्यदुस साजेदीन के मैनेजर मौलाना सैय्यद जिशान हैदर जैदी के नेतृत्व मे 29 सितम्बर को जायरिनो यह काफला दिल्ली से रवाना हुआ । जो कि 22 दिनो की मुकद्दस यात्रा के बाद 20 अक्टूबर को वापस लौट आया। शुक्रवार देर रात को रोजा ऐ मौला अब्बास अ.स पर इस्तकबालीया मजलिस का आयोजन किया गया । मजलिस को शिया फाउंडेशन के प्रवक्ता सैय्यद काजिम अली जैदी ने इस्तकबालीया मजलिस मे जायरिनो की फजीलत बयान कि । जियारत कर आने वाले सभी जायरिनों का स्थानीय ग्रामीणों ने बडे ही हर्षोल्लास के साथ जोरदार इस्तकबाल किया। रोजे कि जियारत के बाद मुख्य बाजार होते हुऐ काफला अन्दर वाली मशहदी मस्जिद पहुंचा । जनाबे जैनब सलामुल्लाहे अलेह के रोजे पर आखरी तकरीर कि गई । तकरीर के बाद सम्मपन हुऐ इस कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने सौहार्दपूर्ण माहौल की मिसाल देते हुए जायरीनों का इस्तकबाल किया।
कार्यक्रम मे ग्राम के सभी बुजुर्ग बच्चों, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । इस मौके पर मौलाना शमीमुल हसन, मौलाना सायम रजा, मौलाना अकबर अली, शिया वक्फ बोर्ड कमेटी दौराई के अध्यक्ष नवाब अली , उपाध्यक्ष रफिक हुसैन व मैराज अली, सह सचिव दिलावर अब्बास, कोषाध्यक्ष अकरम अली, आबिद हुसैन, कल्बे मोहम्मद,हसन पाशा सहीत जनप्रतिनिधि व गणमान्ये व्यक्ति मौजूद थे।