दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों ने साथ मिलकर दिया सम्मान, समानता और समावेशिता का संदेश

जयपुर। दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों के बीच मित्रता, समानता, सम्मान और समावेशिता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला मंज़र सोसाइटी, जयपुर द्वारा अपने हैंड्स टूगेदर कैंपेन के अंतर्गत समग्र सेवा संघ के सहयोग से आयोजित समावेशी गरबा उत्सव–2026 उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। गुरुवार, 22 अक्टूबर को समग्र सेवा संघ, शारदा भवन, दुर्गापुरा, जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विशेष विद्यालयों, संस्थानों एवं सामान्य विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट प्रेम किशन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, पीयूसीएल राजस्थान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा शिक्षाविद् नरेंद्र सिंह रावत, निदेशक, रावत एजुकेशनल ग्रुप तथा विशेष अतिथि के रूप में आशी श्रीवास्तव, प्राचार्या, सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम को रेनू भाटिया, संस्थापक, नन्हे कदम सोसाइटी का सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन के प्रायोजकों में मनीष मिश्रा, संस्थापक, शुभचिंतक सहयोगी फाउंडेशन, जयपुर  मधु सोनी, संस्थापक, सृष्टि द वुमन क्लब; तथा शिवाली गुप्ता, निदेशक, सेंटवेव ऑर्गनाइजेशन शामिल रहे।

कला मंज़र सोसाइटी एवं हैंड्स टूगेदर कैंपेन की संस्थापक मीनाक्षी माथुर ने आयोजन का समन्वय किया। कार्यक्रम का संचालन हैप्पीनेस कोच एवं लेखिका शिवानी जयपुर ने किया। समग्र सेवा संघ, राजस्थान के अध्यक्ष सवाई सिंह कार्यक्रम के मेजबान रहे।

उत्सव के दौरान श्रेष्ठ पारंपरिक वेशभूषा के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त मिस्टर गरबा एवं मिस गरबा के पुरस्कार भी दिए गए। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ नृत्य गुरु मीरा सक्सेना, चित्रकार एवं नृत्यांगना प्रतिमा पटनायक तथा सामाजिक कार्यकर्ता शिवाली गुप्ता शामिल रहीं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!