बीकानेर । 10वीं व 12वीं पास युवाओं को अब रोजगार के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा । जर्मनी की अर्न्तराष्ट्रीय कम्पनी ‘बॉश‘ एवं RSLDC संयुक्त रूप से युवाआंे को दो माह का प्रशिक्षण देगी । प्रशिक्षण के बाद कम्पनी अन्य कम्पनीयों में रोजगार के लिये प्लेसमेंट करायेगी। केन्द्र और राज्य सरकार से इसका अनुबन्ध हुआ है ।
मिलेगा फायदा
10वीं 12वीं पास करने के बाद भी असफल रहे युवाओं जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष है उन्हे प्रशिक्षण के साथ सीधे रोजगार से जोड़ा जायेगा । यह ट्रेनिंग युवक और युवतियांे दोनो के लिये है । बॉश जर्मनी की कम्पनी है । यह वाहनों के पार्टस बनाती है। बॉश कम्पनी का जयपुर में सीतापुरा में मुख्यालय हैं। कम्पनी प्रशिक्षण के बाद बीकानेर और सम्पूर्ण राजस्थान में अन्य कम्पनीयों से प्लेसमेंट करायेगी ।
इन पर मिलेगा प्रशिक्षण
कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनलिटी डेवलपमेंट, बेसिक इंग्लिश, व कम्प्युटर कोर्स, इंटरव्यु स्किल्स, पॉजीटीव एटिटयुड, आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को बैग, किताबें व ड्रेस आदि भी दिये जायेगें । प्रशिक्षण सफल होने पर त्ैस्क्ब् व बॉश द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। प्रशिक्षण 25 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। मात्र 25 युवाओं को इस बैच में प्रशिक्षण के लिये मौका दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई), न्यू शिवबाड़ी रोड़, नेत्रहीन विधालय के पास दिया जा रहा है ।
पांच लाख में बनाया गया प्रशिक्षण केन्द्र
कम्पनी के ट्रेनर अरविन्द कुमार ने बताया कि बॉश कम्पनी ने न्यू शिवबाड़ी रोड़, स्थित आई टी आई परिसर में पांच लाख की लागत से प्रशिक्षण केन्द्र बनाया है, इसमें फर्नीचर, कम्प्युटर, प्रोजेक्टर, आदि की सुविधा होगी व खुद युवाओ को प्रशिक्षण देगें। और समय-समय पर अन्य सब्जेक्ट ट्रेनर के द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवश्यक दस्तावेज 10वीं व 12वीं की अंकतालिका की फोटोकॉपी, राशनकार्ड व आधारकार्ड की फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साईज फोटो व पंजियन शुल्क पांच सौ रूपयें रहेगा।
‘‘ यह बेरोजगार युवाओं के लिये सुनहरा अवसर है । बीकानेर में पहली बार अर्न्तराष्ट्रीय कम्पनी युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है और रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करायेगी‘‘।