शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया पट्टी कटला एवं हेमू कालानी मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज पट्टी कटला एवं हेमू कालानी मोहल्ला में करीब 20 लाख रूपए के सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अजमेर ऐतिहासिक काल से ही देश का प्रमुख केन्द्र रहा है। अब अजमेर का प्राचीन गौरव एक बार पुनः स्थापित हो रहा है। वाराणसी के बाद अजमेर ऐसा शहर है जहां स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, हृदय, अमृत एवं सिटी आॅइकान जैसी सभी प्रमुख योजनाएं एक साथ लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आनासागर झील के चारों तरफ पाथवे बनाया जा रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार शहर में सुविधाएं उपलब्घ कराने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा में क्षेत्रा में साढ़े तीन साल में 43 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवाएं गए हैं। शहर एवं आसपास के गांवों में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत किए गए है। हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी आदि गांवों में तो आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को घर-घर पेयजल के कनेक्शन दिए जा रहे है।
इस अवसर पर पार्षद श्री भागीरथ जोशी, राजकुमार साहू, श्री योगेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।