बीकानेर, 8 नवम्बर। एन.सी.सी. के राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय की 1 राज. आर एण्ड वी एन.सी.सी. स्कवाड्रन के 8 छात्र-छात्राएं कैडेटस मंगलवार को भरतपुर के लिए रवाना हो गये। एन.सी.सी. के कमान अधिकारी लैफ्टिनेन्ट कर्नल अशोक सिंह राठौड़ ने बताया कि 12 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में 6 छात्र और 2 छात्रा कैडेटस यूनिट का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिविर में कैडेटस विभिन्न संास्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में राजकोट में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में यूनिट के कैडेटस ने पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। लैफ्टिनेन्ट डॉ. राजेश नेहरा ने बताया कि इस दौरान कैडेटस केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का भी भ्रमण करेंगे।
समन्वयक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ