व्यापारी बोले – बैंक चालू खातों में जमा राशि पर ब्याज दे

bikaner samachar बीकानेर 8/11/17. बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में 8 11 2017 को वर्तमान बैंकिंग प्रणाली से व्यापारी को हो रही समस्या व आर्थिक नुकसान विषयक परिचर्चा उपाध्यक्ष नरपत सेठिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। वक्ताओं ने रोष जताया कि वर्तमान में बैंकों द्वारा चालू खाते में अनेक तरह चार्ज लगाए जाते हैं। न्यूनतम शेष जमा करवाने की राशि भी अधिक कर दी गई है । पदाधिकारियों ने बताया कि चर्चा के बाद एक राय से निर्णय लिया गया व रिजर्व बैंक केंद्रीय वित्त मंत्री एव वित्त सचिव को ज्ञापन भेजकर मांग की गई कि चालू खातों में जमा राशि पर ब्याज का प्रावधान किया जाए तथा समाशोधन द्वारा राशि का खाते में जमा नावे चेक प्रस्तुत करने के 24 घंटे के भीतर किया जावे तथा बगैर सूचना किसी तरह की राशि बैंक प्रबंधन नहीं काटे । परिचर्चा में उपाध्यक्ष नरपत सेठिया रघुराज सिंह कोषाध्यक्ष घनश्याम लखाणी सह सचिव सुरेंद्र पटवा मोहनलाल राठी जयदेव शर्मा शामिल हुवे ।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!