प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर जिला शाखा जैसलमेर के सैकडो राज्य कर्मचारियों ने महावीर सर्कल से संघर्षषील नारो के साथ प्रदर्षन के साथ रैली निकालकर जिला कलक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया ज्ञापन देने से पहले सभा का आयोजन किया गया जिसको सम्बोधित करते हुए संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक खुखदेवसिंह भाटी, जिला संयोजक भंवरलाल गर्ग जिला सह संयोजक रावलसिंह, पटवार संघ के जिलाध्यक्ष ताराचन्द सेवग व खीमसिंह भादरिया आदि सभी ने कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सातवे वेतन भते एवम 01 जनवरी 2016 से सातवा वेतनमान को लागू नही किया जाता तो जैसलमेर के समस्त घटको के कर्मचारी एवं सेवाविवृत कर्मचारी प्रदेष के दिषा निर्देषो पर आन्दोलित रहेगें।
सभा में उपस्थित राज0 राज्य अधीनस्थ कम्प्युटर कर्मचारी सेघ के सचिव कैलाष भोजक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रेड पे के अनुसार निर्धारित मूलवेतन के आधार पर ही मूल वेतन देते हुए पे मेट्रिक्स निर्धारित की जावे उपस्थित प्रेमाराम सैन, मदनसिंह, राणूलाल प्रजापत, रमणलाल, भैराराम, ग्रामसेवक पृथ्वीराज, विक्रमसिंह, राजेन्द्र पालीवाल, दीनाराम, ओमप्रकाष विरनोई, पूनमसिंह, मोतीराम, ललित गिरी, पटवारी संघ, नरपतसिंह, करणसिंह, आषादेवी, चनेसर खां, सवाईसिंह, आदि उपस्थित रहे।